लीगल वर्ल्ड

CrPC से BNSS: धारा मिलान तालिका

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की अक्सर उद्धृत धाराएँ और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की वे धाराएँ जिन्होंने उनकी जगह ली।

CrPCBNSSविषय
CrPC 41BNSS 35पुलिस वारंट के बिना कब गिरफ़्तार कर सकेगी
CrPC 125BNSS 144पत्नियों, संतान और माता-पिता के भरण-पोषण के लिए आदेश
CrPC 154BNSS 173संज्ञेय मामलों में सूचनानए कानून में बदला गया
CrPC 156(3)BNSS 175(3)मजिस्ट्रेट की अन्वेषण का आदेश देने की शक्ति
CrPC 161BNSS 180पुलिस द्वारा साक्षियों की परीक्षा
CrPC 164BNSS 183संस्वीकृतियों और कथनों को अभिलिखित करना
CrPC 173BNSS 193अन्वेषण समाप्त होने पर पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट
CrPC 313BNSS 351अभियुक्त की परीक्षा करने की शक्ति
CrPC 437BNSS 480अजमानतीय अपराध में जमानत कब ली जा सकेगी
CrPC 438BNSS 482गिरफ़्तारी की आशंका वाले व्यक्ति को जमानत देने का निदेश
CrPC 439BNSS 483जमानत के बारे में उच्च न्यायालय या सत्र न्यायालय की विशेष शक्तियाँ
CrPC 482BNSS 528उच्च न्यायालय की अंतर्निहित शक्तियों की व्यावृत्ति

शोध सहायता: हर मिलान केवल शुरुआत है। उद्धृत करने से पहले दोनों कानूनों के आधिकारिक पाठ से पुष्टि करें।

IPC से BNS · साक्ष्य अधिनियम से BSA